दाढ़ी| ग्राम पंचायत मुख्यालय बेरा में अखंड नवधा रामायण मंगलवार को शुरू हुआ, जो 7 फरवरी तक चलेगा। नवधा रामायण आयोजक कौशल वर्मा एवं तिजउ राम चंद्राकार ने बताया कि ग्राम के मानस भवन के पास ही श्री अखंड नवधा रामायण में आसपास गांवों की मानस मंडलियां प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाली मानस मंडलियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।


