कवर्धा| जिले में इसी माह होने वाले पंचायत व निकाय चुनाव के मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है। कबीरधाम जिले में निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी व पंचायत चुनाव अंतर्गत 17, 20 फरवरी को मतदान होना है। इस दिन के लिए सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। वर्तमान में निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जारी है।


