गंधर्व समाज ने सरस्वती मंदिर में मनाई बसंत पंचमी, हुआ महोत्सव

कवर्धा। कबीरधाम जिले के एकमात्र मां सरस्वती मंदिर जेवड़नकला में गंधर्व समाज ने बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। समाज द्वारा शांति सुरक्षा के लिए मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया। पंडित जगदीश प्रसाद तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजा कराया गया। इसके बाद समाज द्वारा सामाजिक गतिविधि के संबंध में चर्चा की गई। महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने जिला, ब्लॉक व क्षेत्रीय स्तर पर टीम बनाने निर्णय लिया गया। मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद गंधर्व ने कहा कि समाज में शिक्षा व आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए युवाओं व महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है। कार्यक्रम में कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम गंधर्व, उपाध्यक्ष जनक राम गंधर्व, सचिव यशवंत गंधर्व, सहसचिव मिथिलेश गंधर्व, सालिकराम सागर, सीताराम, बलराम, चैतुराम, भुवन, दुलारी, प्रहलाद आदि उपस्थित थे। कवर्धा. कार्यक्रम में समाज के लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *