संगरुर में स्कूली बस का एक्सीडेंट:JE बोला-तेजरफ्तारी के कारण ड्राइवर ने खोया संतुलन,ड्राइवर-दो गाड़ियां सामने आ गई, कच्चे उतारने से हुआ हादसा

पंजाब के संगरुर में उपली रोड पर आज सुबह स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। हादसा के बाद छात्रों को लोगों ने सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। बस में करीब 5 से 7 छात्र ही बैठे थे। लोगों ने जब बस हादसाग्रस्त देखी तो तुरंत शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के कारण पावरकाम का पोल भी उखड़ गया। घटना स्थल पर पावरकाम के अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक उनका करीब 25 से 30 हजार का नुकसान हुआ है। अधिकारियों अनुसार बस की स्पीड अधिक थी जिस कारण ये हादसा हुआ लेकिन बस ड्राइवर मुताबिक वह बस नार्मल स्पीड पर चला रहा था। सामने से दो गाड़ियां आ गई। उससे बस अचानक कच्ची सड़क पर आ गई जिस कारण बस का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले 5 साल से दयानंद आर्य समाज की बस चलाते है। आज सुबह सड़क पर सामने से दो गाड़ियां इक्ट्ठी आ गई। जिस कारण उसने बस कच्चे रास्ते पर उतार ली। वह रास्ता काफी नर्म था जिस कारण उनकी बस को दूसरी गाड़ी साथ ही खीचीं गई। उनकी बस के शीशा और पावरकाम के पोल टूट गए है। बस में बच्चे 8वीं, 6वीं और 10वीं वाले बच्चे थे। सभी बच्चे सुरक्षित है। उन्हें सकुशल स्कूल भेज दिया है। संगरुर देहाती के पावरकाम जे.ई हरदीप सिंह ने कहा कि बस काफी तेज रफ्तार से होगी तभी ये पोल गिरे है। पोल बहुत मजबूती से लगाए जाती है। करीब 25 हजार का पावरकाम का नुकसान हुआ है। हम जब मौके पर पहुंचे तो बस यही थी। बस भी काफी कंडम हो चुकी है। ड्राइवर से लाइसेंस मांगा है लेकिन अभी इन्होंने कोई कागज नहीं दिखाया। ASI हरीश कुमार ने कहा कि हमें मुंशी सिटी के फोन आया था। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट स्कूल की बस का हुआ है। मौके पर पहुंचे तो ट्रैफिक को सुचारु करवाया। जब हम मौके पर पहुंचे तो पहले बच्चों को स्कूल भेज दिया गया था। ड्राइवर की मुस्तैदी के कारण ही यह हादसा थोड़ा टल गया है। प्रशासन को यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए। जिस जगह हादसा हुआ है यहां कट ऐसा बना है कि आगे से आने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चल पाता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *