पाकुड़ से दो नाबालिग छात्राएं लापता:27 जनवरी को स्कूल जाने के बाद से घर नहीं लौटीं, परिजन धरने पर बैठे

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई हैं। 27 जनवरी को स्कूल जाने के बाद से वे घर नहीं लौटीं। इस मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को अमड़ापाड़ा मुख्यालय के पार्क रोड पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने लड़कियों की जल्द बरामदगी की मांग की। धरने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि लड़कियों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया, हालांकि लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लड़कियों की बरामदगी पर जोर दिया। पिता ने एक नाबालिग लड़के पर लगाया आरोप परिजनों के अनुसार, 27 जनवरी को दोनों नाबालिग लड़कियां स्कूल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। लड़कियों के पिता ने एक नाबालिग लड़के पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना में विद्यालय के एक कंप्यूटर शिक्षक की भूमिका का भी उल्लेख किया है। थाने में मामला दर्ज होते ही एसडीपीओ विजय कुमार ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने दोनों लड़कियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली और नाबालिगों के माता-पिता से पूछताछ की। स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। पुलिस ने नाबालिगों को भगाने के आरोप में थाना में कांड संख्या 3/26 दर्ज किया है। दोनों लड़कियां दसवीं कक्षा की छात्राएं हैं। पुलिस फिलहाल मिले इनपुट के आधार पर दोनों लड़कियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *