महासमुंद| सरायपाली क्षेत्र के बलौदा पुलिस ने 3 फरवरी को एक व्यक्ति को बाइक में ग्राम पलसापाली से गेर्रा की ओर अवैध रूप से महुआ शराब लेकर जाते पकड़ा है। ग्राम पलसापाली नाला के पास पहुंचकर अवैध शराब रेड कार्रवाई कर आरोपी शशिभूषण बारीक(25) निवासी बड़े पंधी थाना सरायपाली के बाइक के हैंडल में रखे झोला के अंदर लगभग 4 लीटर शराब जब्त की गई।


