जालंधर में फर्जी नाका लगाने पर कार्रवाई की मांग:सिख जत्थेबंदियों ने कहा-कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करें, ACP को ज्ञापन

जालंधर के पिम्स अस्पताल के बाहर एक शिवसेना नेता के गनमैन द्वारा फर्जी नाका लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए गनमैन कॉन्स्टेबल मनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। अब सिख जत्थेबंदियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कांस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग की है। यह मामला पिम्स अस्पताल के बाहर फर्जी नाका लगाने से जुड़ा है, जिसका वीडियो तेजी से फैला। वीडियो में शिवसेना नेता के गनमैन कॉन्स्टेबल मनी कुमार को फर्जी नाका लगाते हुए देखा गया था। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल मनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। इस संबंध में सिख जत्थेबंदियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिवराज बिल्ला, शिवसेना नेता विनय कपूर, मोहित अंगुराल और कॉन्स्टेबल मनी कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जत्थेबंदियों ने बताया कि 24 तारीख की घटना के बाद से वे तीन दिनों से अधिकारियों से मिलने का समय मांग रहे थे, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। विवादों में रह चुका है कि कॉनस्टेबल सिख समुदाय के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि कॉन्स्टेबल मनी कुमार पहले भी विवादों में रह चुका है। उन्होंने मांग की कि कॉन्स्टेबल केवल लाइन हाजिर नहीं किया जाए, बल्कि उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी कि यदि कांस्टेबल को बर्खास्त नहीं किया गया, तो वे उसके खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलेंगे और उसे बर्खास्त करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन एक सिख नेता ने कहा कि पंजाब में कई स्थानों पर हत्याएं हो रही हैं, ऐसे में वे सुरक्षा की मांग को गलत नहीं ठहराते। हालांकि, सुरक्षा की आड़ में फर्जी नाका लगाकर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाया है। मांग पत्र लेने के बाद एसीपी अमरनाथ ने आश्वासन दिया कि मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *