गबन मामले में कार्रवाई की मांग पर विधायक धरने पर:कहा गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक खाता धारकों की राशि का करे भुगतान

दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक की दो जीबी ग्राम सेवा सहकारी समिति के अधीन तीन जीबी मिनी बैंक में गबन के मामले में सोमवार को सूरतगढ़ के विधायक डूंगरराम गेदर बैंककी जैतसर शाखा के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बैंक में गबन मामले की जांच करवा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए । खाताधारकों का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखकर मिनी बैंक में रुपए जमा करवाए लेकिन अब उन्हें उनका रुपया वापस नहीं मिला है। विधायक गेदर का कहना था कि बैंक को संबंधित खाताधारकों का भुूगतान करना चाहिए।
दो जीबी ग्राम सेवा सहकारी समिति के अधीन तीन जीबी मिनी बैंक में करीब तीन माह पहले ग्रामीणों ने रुपए जमा करवाए थे। इस दौरान शुरुआत में सब ठीक रहा। बाद में जब ग्रामीणों को उनकी धनराशि नहीं मिली तो उन्होंने बैंक प्रबंधन को शिकायत की। जांच में दो जीबी ग्राम सेवा समिति में गबन सामने आया। इसके बाद से बैंक में रुपए जमा करवाने वाले ग्रामीण उनके रुपए दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के संबंध में इन लोगों ने धरना लगा दिया। सोमवार को ग्रामीणों की मांग के संबंध में सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर धरने पर बैठे। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *