पुलिस ने 1 माह में 44 गुम इंसान को किया बरामद

राजनांदगांव| जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम इंसानों की तलाश में अभियान चलाया। महीनेभर तक चले इस विशेष अभियान के बाद पुलिस ने 44 लोगों को बरामद कर लिया है। टीम ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से गुम इंसानों को बरामद किया है। अफसरों ने बताया कि आईजी दीपक झा के विशेष निर्देश पर महीनेभर अभियान चलाया गया। इसमें 4 बालक, 21 बालिका, 12 महिला व 7 पुरूष कुल 44 गुम इंसान को बरामद किया गया है। सभी के गुमशुदगी की रिपोर्ट जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज थी। गुम बालक-बालिकओं को ढूंढकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *