संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 45 मिनट स्पीच दी:VB- जी राम जी कानून का जिक्र करते ही विपक्ष का हंगामा, कानून वापस लो के नारे लगे

18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला हिस्सा बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की जॉइंट मीटिंग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है। राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच में VB- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की। पीएम मोदी और अमित शाह भी मेज थपथपाते नजर आए। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। यह दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। 28 जनवरी और 1 फरवरी को कोई शून्यकाल नहीं होगा। राष्ट्रपति के भाषण की 4 बड़ी बातें, कहा- भारत दुनिया में सेतु की भूमिका निभा रहा संसद की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *