खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल आज अपने खंडार उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित गांवो का दौरा किया और फसल खराबे का जायजा लिया। गिरदावरी जल्द करवाने के दिए निर्देश खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने गुरुवार को खंडार क्षेत्र के छाण, बहरावंडा खुर्द, अल्लापुर, पाली, क्यारदा, नरवला , बाढपुर, बैरना, मेंई, गंडावर आदि गांवों का दौरा किया ओर खेतों में पहुंच कर विगत दिनों हुई ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्थिति का जायजा लिया । इस दौरान गोठवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी कर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि विगत दो दिन हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है व किसानों की गेहूं, सरसों, मिर्ची व टमाटर की फसल में काफी नुकसान पहुंचा है I विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ थी व किसानों के साथ खड़ी है I किसानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है I संबंधित अधिकारियों को गिरदावरी के आदेश दे दिए गए हैं और बहुत जल्दी किसानों को फसल खराबा का मुआवजा दिलाया जायेगा।


