प्रॉपर्टी डीलर का किडनैप करने हिस्ट्रीशीटर को किया था हायर:कुख्यात बदमाश कालू एमडी ने दी थी सुपारी, फिरौती रकम को आधा-आधा बांटने का प्लान था

प्रॉपर्टी व्यवसायी को जमीन बेचने के बहाने किडनैप कर एक करोड़ की फिरौती मांगने में कुख्यात अपराधी इमरान उर्फ कुंजड़ा को हायर करने वाले मुख्य आरोपी को ​गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस पर पूर्व में भी मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे 3 प्रकरण दर्ज हैं। उदयपुर की सवीना थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया- कुछ​ दिनों पहले एक प्रॉपर्टी व्यवसायी मोहम्मद एजाज को इमरान उर्फ कुंजड़ा तीन प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने मेलड़ी माता से किडनैप कर आमेट लेकर गया था। रास्ते में एक व्यवसायी को धारदार हथियार और पिस्टल से धमकाया। इसके बाद एक करोड़ की फिरौती देने को कहा। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में पिछले सप्ताह कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इमरान कुंजड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि प्रॉपर्टी व्यवसायी का किडनैप करने के लिए कालू एमडी ने कहा था। फिरौती मिलने पर राशि आधा-आधा बांटना तय हुआ इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य योजना बनाने वाले मोहम्मद युसुफ उर्फ कालू एमडी पुत्र छोटू खां निवासी रज्जा कॉलोनी मेन रोड हाल मुर्शीदनगर सेक्टर-12 को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद युसुफ उर्फ कालू एमडी ने इमरान कुंजड़ा को बताया कि एक प्रॉपर्टी व्यवसायी मोहम्मद एजाज आजकल अच्छा पैसा कमा रहा है और उसके कुछ रुपए पर बाकी हैं। यदि वह उसे एक बार उठा ले तो उससे अच्छा पैसा मिल सकता है। जो भी रुपए उससे मिलेंगे, उसको आधा-आधा बांट लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *