धमतरी जिले में जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्षेत्र क्रमांक 9 से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उत्तम मरकाम आमने-सामने हैं। इस सीट पर चुनावी माहौल उस समय और भी दिलचस्प हो गया, जब कांग्रेस ने एक बड़ी घोषणा कर दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री के समधी टीकाराम कंवर इस सीट से जीत जाते हैं, तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। कांग्रेस प्रत्याशी की दावा आपत्ति खारिज उन्होंने इस मुकाबले को ‘पैसे से पसीने की लड़ाई’ करार दिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम मरकाम के दस्तावेजों पर दावा-आपत्ति दाखिल की गई थी, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया। विपक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर यह सीट अब प्रोफाइल सीट बन गई है, जहां एक तरफ सत्ता का प्रभाव है तो दूसरी तरफ विपक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चुनाव के नतीजे न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राज्य की राजनीति में भी महत्वपूर्ण मायने रखते हैं। मुख्यमंत्री के रिश्ते में समधी है BJP प्रत्याशी बता दे कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी टीकाराम कंवर मुख्यमंत्री के रिश्ते में समधी है। वहीं इनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उत्तम मरकाम चुनाव मैदान पर है, जो इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। गरीब के साथ सीएम की टक्कर – कांग्रेस उत्तम मरकाम ने बीजेपी पर दावा आपत्ति खारिज करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि सीधे गरीब के साथ सीएम की टक्कर है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी टीकाराम कंवर से दावा आपत्ति के संबंध में चर्चा करने से साफ मना कर दिया।


