कपूरथला में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा, फर्जी वीजा और टिकट देकर हड़पे 9 लाख रुपए

कपूरथला में एक ट्रैवल एजेंट द्वारा की गई बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित विजय प्रकाश, जो लक्ष्मी नगर का रहने वाला है, ने बताया कि उसे अपना करियर बनाने के लिए न्यूजीलैंड जाना था। एक स्थानीय व्यक्ति ने उसकी मुलाकात भोरा सदर बंगा एसबीएस नगर के ट्रैवल एजेंट सुरजीत सिंह से करवाई। एजेंट ने न्यूजीलैंड भेजने के लिए 9 लाख रुपए में डील तय की। शुरुआत में विजय ने 6 लाख रुपए के साथ पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज एजेंट को सौंप दिए। एजेंट ने उसे वीजा दिया, जो जांच में फर्जी निकला। इसके बाद एजेंट ने बाकी के 3 लाख रुपए मांगे और नए वीजा और टिकट भेजने का वादा किया। विजय ने शेष राशि भी दे दी, लेकिन एजेंट द्वारा भेजे गए नए वीजा और टिकट भी जाली निकले। जब पीड़ित ने एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन नंबर बंद मिला। मजबूरी में विजय ने थाना सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *