सिमरोल भेरू घाट पर ट्रक ने कारों को टक्कर मारी:यातायात प्रभावित, कोई जनहानि नहीं; पुलिस ने संभाला मोर्चा

गुरुवार शाम करीब 4 बजे महू के सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित भेरू घाट पर एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही दो से तीन कारों को टक्कर मार दी। इस घटना के कारण घाट क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और सड़क पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर कराया सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रक अचानक असंतुलित हो गया था, जिसके कारण वह आगे चल रही कारों से टकरा गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *