बोकारो | सेंट मेरीज नर्सरी स्कूल के प्रेप कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सिस्टर स्कूल एमजीएम बोकारो में आयोजित सिनेमैटिका 3.0 द िफल्म फेस्टिवल इकोज ऑफ द सिल्वर स्क्रीन में सहभागिता के लिए विद्यालय का भ्रमण किया। यह आयोजन एमजीएम विद्यालय के मीडिया क्लब की ओर से किया गया था। नन्हें विद्यार्थियों को सिनेमा और रचनात्मक अभिव्यक्ति की दुनिया से परिचित होने का अवसर मिला। बच्चों ने दिल्ली सफारी फिल्म देखी और अनुभव का आनंद लिया। इस गतिविधि से बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा को बढ़ावा मिला। प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर दीनू एम. डेनियल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुई।


