अमृतसर| रणजीत एवेन्यू इलाके में एक बिजली का मीटर खुले हालात में पड़ा हुआ है, जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। मीटर का कवर न होने से कभी भी करंट लगने या तकनीकी खराबी की आशंका बनी रहती है। आसपास से रोजाना राहगीर, बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात या नमी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मीटर को सुरक्षित किया जाए और खुले तारों को ठीक कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। – जितेंद्र घुम्मन, निवासी रणजीत एवेन्यू।


