22 फरवरी को मॉडल टाउन में होगा शुकराना गुरमत समागम

भास्कर न्यूज |लुधियाना बीबी भानी जी भलाई केंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट, मॉडल टाउन में सभी ट्रस्टी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले भलाई केंद्र के वार्षिक समागम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समागम की रूपरेखा तय की गई और रागी जत्थों को भी अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि 22 फरवरी को भलाई केंद्र, मॉडल टाउन लुधियाना में गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक समागम में विभिन्न जत्थेबंदियों के पंथ-प्रसिद्ध रागी जत्थे और महापुरुष संगत को गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से निहाल करेंगे। ट्रस्टी सदस्यों ने बताया कि गुरु महाराज की अपार कृपा से यह समागम हर वर्ष निरंतर आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भलाई केंद्र में 32वां वार्षिक शुक्राना समागम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भलाई केंद्र के ट्रस्टी सदस्यों की उपस्थिति में मुख्य इंचार्ज भाई हरभजन सिंह ने सभी संगतों और ट्रस्ट के सदस्यों का सहयोग और सेवा भावना के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगतों के सहयोग से ही भलाई केंद्र निरंतर समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है। वहीं ट्रस्टी सदस्य भाई अरविंदर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह समागम पूरी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *