यूके भेजने के नाम पर 16 लाख की ठगी, पर्चा

लुधियाना| विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में लुधियाना पुलिस ने पिता–पुत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई रोजा गार्डन निवासी प्रिंस महाजन की शिकायत पर की गई है। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों की पहचान कमलदीप कौर और उसके पिता जगसीर सिंह के रूप में हुई है, जो दुलेवाला सुल्तानपुर, बठिंडा के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उच्च शिक्षा के लिए यूके जाना चाहता था। इसी दौरान उसका संपर्क आरोपियों से हुआ, जिन्होंने उसे यूके भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि विदेश भेजने की एवज में आरोपियों ने उससे 16 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *