लुधियाना| रकम का भुगतान न करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत शिमलापुरी निवासी अजय कुमार ने दी है।अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया-ए निवासी अमित कुमार उनकी फर्म फॉर्च्यून मेटल लिमिटेड से लंबे समय से कारोबार करता था। आरोप है कि पिछले करीब तीन महीनों से कंपनी का 19 लाख रुपए से अधिक का भुगतान लंबित है। शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार भुगतान की मांग और याद दिलाने के बावजूद आरोपी ने जानबूझकर रकम अदा नहीं की। अजय कुमार का आरोप है कि अमित कुमार ने भुगतान रोककर खुद को आर्थिक लाभ पहुंचाया और इस तरह उनकी फर्म के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


