सिरपुर महोत्सव: हंसराज व मीत ब्रदर्स बिखेरेंगे जलवा

भास्कर न्यूज| महासमुंद छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर नगरी सिरपुर एक बार फिर देश-दुनिया के कलाकारों की मेजबानी के लिए तैयार है। 1 से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 में इस बार छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं के साथ-साथ शास्त्रीय, सूफी और बॉलीवुड संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितारे अपनी प्रस्तुति देंगे। 1 फरवरी को पहले दिन महोत्सव का आगाज दोपहर 12 बजे फुलझरिया कर्मा पार्टी के नृत्य से होगा। दोपहर 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। 4.30 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा कत्थक और ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह शाम 4ः10 बजे से 4ः20 बजे तक सुरेखा कामले एंड ग्रुप द्वारा ध्रुपत की प्रस्तुति, शाम 4ः20 बजे से 4ः30 बजे तक प्रो. डॉ. लवली शर्मा द्वारा सितार वादन की शास्त्रीय प्रस्तुति होगी। शाम 4ः30 बजे से 4ः40 बजे तक निदेशक, संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज मध्य भारत, नागपुर द्वारा तथागत नाटक, शाम 4ः40 बजे से 4ः50 बजे तक इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, शाम 4ः50 से 5 बजे तक हिमानी वासनिक राजनांदगांव द्वारा भरथरी की प्रस्तुति होगी। शाम को सुनील तिवारी का रंग-झांझर कार्यक्रम होगा, जबकि शाम 7 बजे से दिल्ली के प्रसिद्ध भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और उनकी बैंड टीम शिव भजनों और लोक-भक्ति गीतों से समां बांधेंगे। शाम 4 बजे से: शास्त्रीय गायन, तबला वादन, सूफी संगीत और कबीर गायन की विशेष प्रस्तुतियां। रात 7 बजे से इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले और वैशाली रायकवार अपनी जादुई आवाज़ से युवाओं और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोपहर 2 बजे से: स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा कत्थक, ओडिसी, पंथी और बस्तरिहा नाच की श्रृंखला। महोत्सव का भव्य समापन बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स (मुंबई) की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *