भास्कर न्यूज | बिरकोनी ग्राम पंचायत बडगांव में गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। सरपंच नंदनी जवाहर ध्रुव ने ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत बरबसपुर में ग्राम पंचायत भवन में सरपंच सत्यावती महेन्द्रप्रताप सोनवानी ने ध्वज फहराया। स्कूली बच्चें अलसुबह से ही देश भक्ति स्वरों के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली गई।। स्कूली बच्चों ने मुख्यमार्ग से प्रभात फेरी निकाली। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जयकारे लगाए। बाजार चौक,कुम्हार पारा, पुरानी बस्ती में जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण कविता व नृत्य,देश भक्ति गीत व देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सरपंच नंदनी जवाहर ध्रुव,उपसरपंच टिकेश्वरी चक्रधारी,जवाहर ध्रुव,ऋषि चक्रधारी,सचिव द्वारिका यादव,रोजगार सहायक रंजना यादव,ललित निषाद,पीताम्बर निषाद,सिमा निषाद ,नारद निषाद,उमेश्वरी चक्रधारी, मनोज चक्रधारी, युवराज निषाद,ललिता निषाद,दानी निषाद,लोकेश्वरी निर्मरकर,गजेंद्र निषाद,किरण यादव,दशोदा पटेल,भोज निषाद,केशरी निषाद,लीलाबती निषाद, राजकुमारी निषाद,अंजना यादव,ईश्वर ध्रुव,ऋषि चक्रधारी,बंटी चक्रधारी,मिथलेश निषाद,लक्ष्मण चक्रधारी, कमलेश चक्रधारी, लोकनाथ चक्रधारी मौजूद थे।


