राजस्व मामलों का समय पर निपटारा करने निर्देश दिए

सुकमा| कलेक्टोरेट में मंगलवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में समयसीमा की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में जिले का अंतिम व्यक्ति भी नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। एनआरसी में बेड खाली नहीं होने के साथ ही गर्भवती और शिशुवती महिलाओं की देखभाल और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने कहा। नियद नेल्ला नार योजना के तहत मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उनके त्वरित उपचार के लिए मोबिलाइजेशन तेज करने के साथ ही सेवा एक्सप्रेस के जरिए नए समूहों को लोकस पोर्टल से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कुम्हाररास मल्टीस्पोर्ट कॉम्प्लेक्स और हड़मा स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट व शेड मरम्मत तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *