फर्जी एकाउंट : कलेक्टर के नाम पर पैसों की मांग की

नारायणपुर| अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम नागरिकों और अधिकारियों से कलेक्टर नम्रता जैन के नाम से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार फर्जी व्यक्ति मोबाइल नंबर $84 562679691 के माध्यम से कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर पैसों की मांग कर रहा है। संबंधित बैंक खाते में दर्ज नाम मोहम्मद शब्बीर बताया गया है, जिसका अकाउंट नंबर 27110100044055 तथा IFSC कोड BARBOBLYHAR है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर द्वारा इस प्रकार की कोई भी व्यक्तिगत धन की मांग नहीं की गई है। यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *