कांग्रेस ने मुरेपाल से पाकेला के बीच 20 किमी मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली

दोरनापाल| सुकमा जिले में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत छिंदगढ़ ब्लॉक में 10 किमी की पदयात्रा की। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने किया। मंगलवार को पदयात्रा की शुरुआत मुरेपाल से हुई, जो बिरसठपाल, रतिनाईकरास, चिपुरपाल, द्वारिपारा, टेमरुटिकरा और बघेलडीहपारा होते हुए पाकेला में समाप्त हुई। यहां सभा आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों को मनरेगा में हो रहे बदलावों और समस्याओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *