फूलों से झांकी सजाकर पुष्प वर्षा के साथ बैकुण्ठी निकाली

पचलंगी | मण्डावरा के साटिंडा धाम के संत जगदीश दास महाराज के ब्रह्मलीन पर संतों व श्रद्धालुओं ने संत जगदीश दास महाराज की फूलों से झांकी सजाकर कर गाजे-बाजे व पुष्प वर्षा के साथ बैकुण्ठी निकाली। बैकुंठी के दौरान महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए आस-पास के इलाकों सहित दूर-दराज के काफी संख्या में संत-महात्मा व श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारों के साथ रामधुन का गान किया। संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नम आंखों से विदाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *