जालंधर | ग्लोबल स्पोर्ट्स एजुकेशन कन्वेंशन 2026 में स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन के लिए नेशनल रैंकिंग अवॉर्ड एलपीयू को कन्फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन इंडस्ट्री द्वारा “स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन में सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया प्रमोशन” और “सर्वश्रेष्ठ इंडोर स्पोर्ट्स सुविधा” के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया। संसद सदस्य राज्यसभा और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में एक ओलंपिक-स्टैंडर्ड इंडोर स्विमिंग पूल, एक पूरी तरह से तैयार शूटिंग रेंज, सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, इंटरनेशनल-ग्रेड बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस कोर्ट, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस लेबोरेटरी और रिहैबिलिटेशन सुविधाएं शामिल हैं। एलपीयू में बास्केटबॉल कोर्ट में प्रेक्टिस करते हुए खिलाड़ी।


