कासं|सवाईमाधोपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन की उप प्राचार्य सुनीता मीना ने नवाचार करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा का मानसिक दबाव दूर करने के लिए विद्यालय में गिलास दौड़, सर्प दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विजेताओं को उप प्राचार्य ने अपनी ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सर्व प्रथम कक्षा 12वीं के ए, बी, सी वर्ग की गिलास दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद सर्प दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 12वीं ए की छात्रा प्रीति, संजना कुमारी, 12वीं सी की छात्रा अंकिता जागा तथा 12वीं बी की छात्रा संजना मीना विजयी रही। उप प्राचार्य ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान नीलम शर्मा, बालकृष्ण महावर, ममता गुप्ता, अनिता मीना, अर्चना शर्मा, सीमा मीना, गीता जैलिया, प्रीति शर्मा, ज्योति, सौम्या, नेहा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।


