तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वाधान में पंचायत समिति में शिविर ​का आयोजन हुआ

कासं|सवाईमाधोपुर तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वाधान में गुरूवार को पंचायत समिति परिसर खण्डार में देवेन्द्र दीक्षित अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में जन उपयोगी सेवाओं संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित ने शिविर में न्याय आपके द्वार जनउपयोगी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण अभियान, राजस्थान पीडित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना, मीडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिन, आशा सहयोगिनी एवं आमजन द्वारा अपने क्षेत्र में बताई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। विधिक सचिव समीक्षा गौतम ने नालसा टोल फ्री नंबर 15100, बाल विवाह रोकथाम अभियान एवं नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आशुतोष सिंह आढ़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, अंकिता सिंघल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार, वर्षा मीना उपखण्ड अधिकारी खण्डार, जयप्रकाश तहसीलदार खण्डार, सुलोचना मीना अधिशासी अभियंता नगर पालिका खण्डार, रामनाथी मीना ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खण्डार, गोविंद मथुरिया अध्यक्ष अभिभाषक संघ खण्डार, पैनल अधिवक्ता हरिलाल बैरवा, नागाराम मीना, रमेश चंद गौतम, रविशंकर गर्ग, रमेश चंद तेहरिया सहित अभिभाषक संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे। इस दौरान वर्षा मीना उपखण्ड अधिकारी खण्डार, जयप्रकाश तहसीलदार खण्डार, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा भी विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में कृषि विभाग खण्डार द्वारा 67 व्यक्तियों, बैंक/वित्तीय संस्थानों द्वारा 40 व्यक्तियों, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 व्यक्तियों, समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 व्यक्तियों कुल 136 व्यक्तियों को अपने विभागों में संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान अधिकार मित्र पुष्पेंद्र गौतम, संजीविका सोनी, दिनेश बैरवा द्वारा केनोपी लगाकर न्याय आपके द्वार लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान अभियान के तहत प्रार्थना पत्र भरवाकर नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर, पंपलेट्स वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *