टोंक| उम्मीद पोर्टल पर वक्फ जायदाद के रजिस्ट्रेशन का काम मुकम्मल होने के बाद अब जायदाद के रजिस्ट्रेशन में गलती रहने की वजह से अप्रूवल नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में खामियां दूर करने के लिए मुहिम हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। खुर्शीद अनवर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन का कार्य मुकम्मल होने के बाद अब वक्फ जायदाद के इंद्राज की चेकिंग का काम चल रहा है, जिस में कई जायदाद के रजिस्ट्रेशन में गलती रहने की वजह से अप्रूवल नहीं मिल रहा है। चेकर के ज़रिए बताई गई खामियों को दूर करना जरूरी है, लेकिन इस काम में कई जिम्मेदार खामियां दूर नहीं कर रहे हैं। जिस आईडी से जायदाद का रजिस्ट्रेशन किया गया है, बताई गई खामियां उसी आईडी पर दिखेंगी और उसी आईडी से दूर हो पाएंगी। जब तक अप्रूवल नहीं मिलता रोज़ाना अपनी आईडी चेक करें और जैसे ही कोई खामी दिखाई जाए तो उसे दूर करने की कोशिश करें।


