कवर्धा| जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम सुखताल में गुरुवार को मुखबिर से सूचना पर आबकारी टीम ने संदेही व्यक्ति पप्पू साहू के निवास पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान घर की तलाशी लेने पर 81 पाव देसी शराब जब्त की गई है। अवैध मदिरा को जब्त कर आरोपी पप्पू साहू पिता अमरु साहू के खिलाफ धारा 34 (1) क ख, 34 (2) एवं 59 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी टीम उसकी पतासाजी में जुटी है।


