नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे और कलाई पर 13 वार किए। 7 फरवरी को युवती की शादी होनी है। वहीं युवक ने खुद को सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर एक लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद IAS में सिलेक्शन होने की बात कहकर लड़की से कैश और गहने मिलाकर करीब 71 लाख रुपए ले लिए। 500 मीटर की दूरी में तीन जगह सड़क धंस चुकी है। नगर निगम ने 7 दुकान और घर के बाहर नोटिस चस्पा किए थे। अब इन लोगों को अपने घर छोड़कर रैन बसेरों में रहना होगा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1. मैं IAS हूं, मुझसे शादी करोगी:कानपुर में लड़की से 71 लाख वसूले; वापस मांगने पर ब्लैकमेल किया कानपुर में एक युवक ने लड़की को पहले खुद को सरकारी बैंक का अफसर बताकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद कहा कि वह IAS में सिलेक्ट हो गया है। उसने लड़की से शादी करने का झांसा दिया। इतना ही नहीं, युवक ने सरकारी विभाग की वेबसाइट जैसी ई-मेल आईडी से फर्जी ई-मेल, जॉइनिंग लेटर और डॉक्यूमेंट भी लड़की को वॉट्सऐप पर भेजे। इसके बाद युवक ने IAS में सिलेक्शन के नाम पर लाखों रुपए की जरूरत बताई। इस पर लड़की ने करीब कैश और जेवर मिलाकर करीब 71 लाख रुपए उसे दे दिए। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नीतेश पांडेय को अरेस्ट कर लिया। पढ़ें पूरी खबर 2. एकतरफा प्यार में युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला:कानपुर में कलाई और चेहरे पर 13 वार किए; 9 दिन बाद शादी है
कानपुर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे और कलाई पर 13 वार किए। वह दर्द से कराहने लगी। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। आरोपी को पकड़ लिया और पीट-पीट की अधमरा कर दिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, युवती को घरवालों ने हैलट में भर्ती कराया है। गुस्साए घरवाले और लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि 9 दिन बाद, 7 फरवरी को युवती की शादी होनी है। मामला बुधवार देर शाम नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर 3. कानपुर में बनेंगे वियतनाम के लड़ाकू विमानों के लिए पैराशूट:‘मेक इन इंडिया’ के तहत GIL बनाएगी, SU30 ब्रेक और पायलट पैराशूट निर्माण का आर्डर मिला कानपुर की ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (आर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री) वियतनाम के लिए ब्रेक पैराशूट को बनाएगी। वियतनाम सरकार ने कंपनी को पैराशूट बनाने का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी SU-30 लड़ाकू विमानों के लिए ब्रेक पैराशूट (BP) और पायलट पैराशूट (PP) बनाकर आपूर्ति करेगी। निर्माणी में बनने वाले ब्रेक पैराशूट की मदद से लड़ाकू विमानों को रनवे पर सुरक्षित उतारा जाता है। छोटे रनवे या समुद्री जंगी जहाजों में इन पैराशूटों की मदद से सुरक्षित लैडिंग होती है। पढ़ें पूरी खबर
4. कानपुर में 500 मीटर में 3 जगह सड़क धंसी:घरों के गिरने का खतरा, 6 महीने से गुरुद्वारा बंद; रैनबसेरों में शिफ्ट होंगे लोग कानपुर में 500 मीटर की दूरी में तीन जगह सड़क धंस चुकी है। रामबाग चौराहे पर 6 महीने से काम चल रहा है। बृहमनगर चौराहा से 70 मीटर की दूरी पर 6 महीने पहले रामबाग गुरुद्वारा के सामने सड़क धंस गई थी। 22 जनवरी को ईदगाह चौराहे पर 25 फिट गहराई में सड़क धंसी थी। 24 जनवरी 2025 को बृहमनगर चौराहे पर सड़क धंसी थी। रामबाग गुरुद्वारा और ईदगाह चौराहे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क धंसने के कारण मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर 5. कल्याणपुर में डिलीवरी विवाद पर बम फेंके:एक राइडर घायल, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने सुतली पटाखा बताया, मुकदमा दर्ज
कल्याणपुर में आर्डर के विवाद में डिलीवरी राइडर और उसके साथियों पर बम फेंकने के आरोप लगे है।घटना में एक डिलीवरी राइडर घायल हुआ है।लोगो ने एक आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को अस्पताल भेजा गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स हाउसिंग सोसायटी विनायक पुर निवासी सुशील कुमार केसा चौराहे के पास स्थित एक फूड डिलीवरी कंपनी में बतौर डिलीवरी राइडर के रूप में काम करते है। सुशील के मुताबिक बुधवार रात वह आर्डर ले जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 6. कानपुर जू में शेर-चीते बहुत देख लिए, अब उठाइए धनुष-बाण:तीरंदाजी शुरू हुई, 50 रुपए में बनें शहर के नए ‘अर्जुन’
उत्तर प्रदेश के मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर के चिड़ियाघर का नजारा अब पूरी तरह बदलने वाला है। अब तक लोग यहां पिंजरों में शेर, हिरण और भालू देखने आते थे, लेकिन अब कानपुर जू ने सैलानियों को एक नया रोमांच देने की तैयारी कर ली है। चिड़ियाघर प्रशासन की नई पहल के तहत यहां आर्चरी यानी धनुष-बाण से निशानेबाजी की सुविधा शुरू की गई है, जिसने शहरवासियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 7. दो घंटे तक लिफ्ट में फंसे मां-बेटे में खौफ:बोले- 112 डायल न करते तो मर जाते, बाहर रेस्टोरेंट कर्मी मजाक करते रहे, फायर ब्रिगेड ने बचाया ‘हम 2 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। मेरी मां की तबियत बिगड़ने लगी। मैं डर गया। रोस्टोरेंट वाले सुन नहीं रहे थे। मैंने 112 नंबर पुलिस को डायल किया। कुछ देर बाद पुलिस आ गई। तब रेस्टोरेंट वाले एक्टिव हुए। पुलिस ने रेस्क्यू कर हम लोगों को बाहर निकाला। हम लोग तो बस खतम थे, ये कहिये दूसरा जीवन मिला है। पुलिस के आने से हमारी जान बच गई। इतना बेकार स्टाफ है। हम लिफ्ट के अन्दर चिल्लाते रहे। लेकिन स्टाफ आवज सुनकर भी जवाब नहीं दे रहा था।’ ये कहना है हल्दीराम रेस्टोरेंट की लिफ्ट में फंसने वाले रजनीश गुप्ता का। पढ़ें पूरी खबर 8. कानपुर में गलन बढ़ी, कोहरा भी छा सकता है:तेज हवा चलने की संभावना, बादलों की वजह से दिन का पारा बढ़ेगा कानपुर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसके अलावा सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। कोहरे से विजिबिलिटी भी कम रही। न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन और ठंड को बढ़ाएंगी। शहर में मंगलवार रात बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान बीते बुधवार को 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़ें पूरी खबर
9. नारायण गिरी महाराज बोले- आनंदेश्वर मंदिर का काम अधूरा:कॉरिडोर बनवाने में मेयर ध्यान नहीं दे रहीं, CM के निर्देश के बाद भी लापरवाही जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरी महाराज कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे। प्रस्तावित कोरिडोर का निरीक्षण किया। बुधवार को नारायण गिरी महाराज ने ने मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी कॉरिडोर का काम जीरो है। CM योगी के निर्देश के बावजूद जनप्रतिनिधि और मेयर कॉरिडोर के विकास काम में रूचि नहीं ले रहे हैं। नारायण गिरि महाराज ने कहा- मैं यहां दो दिन से कानपुर में हूं। लेकिन, कोई भी जनप्रतिनिधि मिलने नहीं आया। न ही किसी को आनंदेश्वर मंदिर के विकास को लेकर चिंता है। इसीलिए अभी तक मंदिर में कॉरिडोर का काम कराने में देरी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर 10. एक लाख ने वोटर बनने के लिए भरा फार्म 06:SIR में 31 जनवरी को होगा विशेष बूथ डे, आपका नाम भी हो सकता है शामिल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की ड्राफ्ट सूची में जहां एक ओर नौ लाख दो हजार 148 वोट कम हुए हैं, वहीं एक लाख लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए भी आवेदन किया है। यह वह मतदाता हैं जिनका वोटर आईडी अभी तक नहीं था। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फार्म 06 व फार्म 08 को मिला कुल 1.78 लाख फार्म भरे गए हैं। 67 हजार फार्म ऐसे हैं जो कि 06 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद भरे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर


