कुकदूर| वनांचल क्षेत्र कुई के संकुल केन्द्र में प्रधान पाठकों की बैठक हुई। यह बैठक संकुल प्राचार्य राजेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में हुई। संकुल समन्वयक सभाजीत सिंह ने बैठक में विभिन्न एजेंडो पर विस्तार से चर्चा किया गया। मुख्य रूप से पांचवी व आठवीं की बोर्ड परीक्षा की फर्द तैयारी, पांचवीं व आठवीं परीक्षा के लिए केंद्र अध्यक्ष की सूची, छात्रवृत्ति, अपार आईडी, वीएसके में पंजीयन, आयकर गणना पत्रक, जीपीएफ पासबुक, एमडीएम ऑनलाइन शाला, ऑनलाइन अवकाश विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधान पाठक नारायण प्रसाद कृषे, देवेन्द्र पाली, वंदना हरदहा, जितेन्द्र कुमार कश्यप, नोहर सिंह ठाकुर, निर्मला राजन, बुधराम मुराली, लखन राम माठले, नंदलाल यादव,झूल सिंह परस्ते, जोहारी सिंह धुर्वे, इंदल कुमार यादव, जगदीश बिछुईया, ऋषिमुनि प्रवासी समेत सभी प्रधान पाठक उपस्थित थे।


