मंडावर | नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम मंडावर में कई महीनों से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी होने से जनता परेशान हैं। बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने बताया कि कस्बे के बौराडा कुएं के समीप पिछले कई माह से सफाई नहीं होने पर कचरों के ढेर लगे हुए हैं। कचरे से जहरीले कीड़े जमा हो रहे हैं। गंदगी से लोगों को हमेशा बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। नगर पालिका प्रशासन स्वच्छता मिशन पर रुपए खर्च कर जगह-जगह ग्रीन मंडावर-स्वच्छ मंडावर के पोस्टर लगाकर साफ- सफाई का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन हकीकत में स्थिति दूसरी है। उन्होंने सफाई कराने की मांग की है।


