सांस्कृतिक कार्यक्रम आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाते हैं: प्राचार्य यादव

भास्कर न्यूज | बूंदी शहर के गर्ल्स कॉलेज में चल रहे “सरगम 2024-25” समारोह के तहत बुधवार को रंगोली, केश विन्यास, कैटवॉक, बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट और मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से मानसिक और शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे जीवन में सफलता पाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाती हैं, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। ये गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास करती हैं और उन्हें एक अच्छा कॅरियर बनाने में सहायता करती हैं। प्रतियोगिता में यह रही विजेता कार्यक्रम प्रभारी मुस्कान गोदिका और अरुणा अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में आरती मेघवाल प्रथम, कशिश मेघवाल द्वितीय और पूजा चंदेलिया तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट में माधवी वर्मा प्रथम, प्रिया द्वितीय और मान कंवर तृतीय स्थान पर रहीं। केश विन्यास प्रतियोगिता में माधवी वर्मा ने पहला, प्रिया ने दूसरा और मान कंवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अक्षरा गौतम प्रथम, सीमा एरवाल द्वितीय और मीना एरवाल तृतीय स्थान पर रहीं। बूंदी. सरगम समारोह के तहत गर्ल्स कॉलेज में कैटवॉक में भाग लेती छात्राएं। सांस्कृतिक गतिविधियां, कला, संगीत, नृत्य और नाटक जैसे माध्यमों से लोगों को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का मौका देती हैं। ये गतिविधियां सामाजिक संपर्क बढ़ाने और दूसरों से जुड़ने में भी मदद करती हैं। संचालन डॉ. बीरमदेव व डॉ. चंपा अग्रवाल ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ. रोहिणी महेश्वरी और डॉ. वंदना आकोदिया शामिल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *