दौसा| पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल खेड़ली में कक्षा 9 व 11वीं की रिक्त सीटों पर समानांतर प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद हुसैन ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदन फार्म के आधार पर चयन प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल के लिंक navodaya.gov.in and cbseitms.rcil.gov.in के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली से भी व्यक्तिगत उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर करते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ली के परीक्षा केंद्र पर सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पूर्व उपस्थिति देंगे।


