मुरैना | जलवायु परिवर्तन के प्रभाव कम करने में सहभागिता के लिए जिलों के पर्यावरण एक्शन प्लान बनाए जा रहे हैं। जिलेवार पर्यावरण का आकलन कर संरक्षण के लिए उपाय सुझाए, जाएंगे। अभी 40 जिलों के प्लान बनाए जा चुके हैं। सभी जिलों के प्लान बनने के बाद पांच साल के लिए राज्य स्तरीय प्लान बनाया जाएगा। इसमें ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करने के उपाय तय किए जाएंगे। इस पर पर्यावरण विभाग काम कर रहा है। इसमें सभी संबंधित विभागों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं और क्रियान्वयन भी 12 विभागों की मदद से किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास व आवास, वन, जल संसाधन, कृषि पशुपालन, मतस्य, परिवहन, उद्योग, नवकरणीय ऊर्जा, खनिज संसाधन और मतस्य विभाग को प्लान की कार्ययोजना बनाने के लिए शामिल किया जा रहा है।


