आरयू… ओपेन सीटों पर राज्य के अभ्यर्थियों को शामिल करे विवि: आदिवासी छात्र संघ

रांची | रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से बुधवार को आदिवासी छात्र संघ के प्रतिनिधि मिले और नीड बेस्ड नियुक्ति को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि ओपन सीटों पर नियुक्ति के आयोजित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू में राज्य के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाए। बताते चलें कि राज्य सरकार के रेगुलेशन के अनुसार आरक्षित सीटों पर राज्य के अभ्यर्थियों का चयन होगा। वहीं अनारक्षित सीटें ओपेन है। संघ ने कहा कि अनारक्षित सीटों पर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। मौके पर मुख्य रुप से अध्यक्ष अमृत मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष दया राम, वसीम अंसारी समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *