जेआर डेंटल में भर्ती के लिए 17 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा

लुधियाना| बाबा फरीद यूनिवर्सिटी अॉफ हेल्थ साइंसेस द्वारा जूनियर रेजीडेंट(डेंटल) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों द्वारा फीस जमा नहीं करवाई गई है उन्हें सात फरवरी तक फीस भरने के निर्देश दिए गए हैं। बिना फीस के एप्लिकेशन मान्य नहीं होगा। यूनिवर्सिटी द्वारा 56 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की है जिन्होंने फीस जमा नहीं की है। जूनियर रेजीडेंट डेंटल के पदों के लिए 92 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को https://bfuhs.ggsmch .org/ पर विजिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *