एआई विषय पर सिंपोजियम का 18 को होगा आयोजन

लुधियाना| सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा एआई फेसिलिटेटर सिंपोजियम का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। इसका मकसद शिक्षा के क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल पर जोर देना है। यह सिंपोजियम प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्कूल लीडरशिप, मैनेजमेंट सदस्यों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसकी मदद से स्कूल संचालक शिक्षा में एआई को अच्छी तरह से मिला कर इस्तेमाल कर सकेंगे। हाईब्रीड मोड से इवेंट आयोजित किया जाएगा। ढाई घंटे की वर्कशॉप में प्रवक्ताओं द्वारा जानकारी के अलावा चर्चा भी की जाएगी। इसमें एआई टूल, पैनल डिस्कशन भी होगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *