लुधियाना| शहर के प्रमुख कमर्शियल प्रोजेक्ट सॉलिटेयर वॉक के लिए भूमि पूजन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। यह शुभ कार्य परिवार प्रमुख श्री पवन गोयल जी के सान्निध्य में हुआ, जिसमें देविंदर सिंह चावला और पंकज गुप्ता ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। 200 फीट चौड़ी सड़क पर विस्तृत फ्रंटेज के साथ स्थित यह प्रोजेक्ट व्यावसायिक उत्कृष्टता की नई पहचान बनेगा। सेल्स प्रेसिडेंट राजवीर शर्मा ने कहा कि जैसे ग्राहकों ने आवासीय प्रोजेक्ट्स को सराहा, वैसे ही यह कमर्शियल प्रोजेक्ट भी सफल होगा। हमारी विश्वसनीयता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और हम बेहतरीन गुणवत्ता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


