यूनिवर्सिटी में वेटरनरी छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव अभियान चलाया

लुधियाना|गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के वेटरनरी साइंस कॉलेज ने अपने वेटरनरी ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस पहल में 150 छात्रों ने भाग लिया। इस अभियान में विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। इनके अलावा पशु आहार बनाने वाली कंपनियों अमन फीड्स और दूध सहकारी कंपनियों, बानी मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी और प्रोग्रेसिव डेयरी सोसायटी के अधिकारियों ने भी भाग लिया। वाइस चांसलर डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल ने विशेष रूप से इस चयन प्रक्रिया का दौरा किया और छात्रों और चयनकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस तरह का भर्ती अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चयनकर्ताओं को अपनी कंपनियों के लिए अच्छे अधिकारी खोजने में भी मदद मिलती है। इस भर्ती अभियान के लिए डॉ. नितिन मेहता और डॉ. गीतेश सैनी ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *