गोविंद गोधाम में बसंतोत्सव मनाया

लुधियाना| प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सदस्यों ने राधा गोविंद के प्राकट्य दिवस पर गोविंद गोधाम में बसंतोत्सव मनाया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनप्रीत कौर, सहायक शिक्षिका डॉ. पूनम सपरा, अंकिता वालिया, स्टाफ सदस्य और एमएड, बीएड व डीएलएड के विद्यार्थी गौशाला पहुंचे। सभी ने पहले राधा गोविंद के दर्शन किए। गोधाम परिसर में चल रहे स्कूल एक मुस्कान के विद्यार्थियों के लिए सामग्री भेंट की गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनप्रीत कौर ने स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की। बैसाखी बैनर्जी और छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुति दी। डॉ. पूनम सपरा ने अपनी पीएचडी शोध पुस्तक गुरु अमरदास की बाणी में मानवीय सरोकार कॉलेज डायरेक्टर डॉ. बलवंत सिंह और प्रिंसिपल डॉ. मनप्रीत कौर को भेंट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *