लुधियाना में तालाब से मिला महिला का शव:ग्रामीणों ने डेडबॉडी देख बुलाई पुलिस, दो-तीन दिन से लापता थी

लुधियाना जिले के खन्ना के चकोही गांव में एक तालाब से एक महिला का शव बरामद हुआ है। सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद गांव में यह खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खन्ना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तालाब के आसपास के इलाके को घेर लिया, ताकि जांच में कोई बाधा न आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक महिला की पहचान चकोही गांव की निवासी के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो से तीन दिनों से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा पुलिस ने महिला के शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किसी दुर्घटना, आत्महत्या या आपराधिक कारण से हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *