नरवर थाने के सामने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान करैरा विधायक के भाई और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। गुरुवार को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई भागचंद खटीक बाइक से अपने साथी के संग थाने के बाहर पहुंचे। विधायक के भाई खुद बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी छुड़वाने की बात की तो पुलिसकर्मी ने हाथ जोड़ते हुए अधिकारी से बात करने को कहा। इस पर भागचंद ने अपने परिचित व्यक्ति से कहा कि गाड़ी उठा और चल। तभी सिपाही परमल कुशवाह ने भागचंद की बाइक की चाबी निकाल ली। इस पर भागचंद भड़क उठे और सिपाही से कहा कि तू कानून जानता है, गाड़ी की चाबी कैसे निकाली। भागचंद ने गुस्से में सिपाही के हाथ से चाबी छीनने का प्रयास किया। इस बीच सिपाही ने गाड़ी अंदर थाना परिसर में फेंक दी। दूसरे सिपाही ने कहा- गाड़ी घर पर रखने नहीं जाएंगे सिपाही ने कहा कि गाड़ी को अंदर रख लेता हूं तो भागचंद ने भड़कते हुए कहा कि तू गाड़ी घर लेकर आएगा। यह सुनकर आरक्षक रामवीर बघेल ने कहा कि गाड़ी घर नहीं ला रहे, चाहे तुम फांसी लगा दो। वर्दी यहीं उतारूं क्या। इतना दबाव न बनाएं। मैं किसी का नौकर नहीं, जनता का नौकर हूं। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। गाड़ी की चाबी निकाल ली थी
पहले हमारे साथी टीचर की गाड़ी पकड़ ली। मैं आया तो मेरी गाड़ी की भी चाबी निकाल ली। हमने कहा कि चालान भर देंगे। हालांकि मामला शांत हो गया। ऑनलाइन चालान का मैसेज आ गया है।’ – भागचंद खटीक चालानी कार्रवाई की है
चेकिंग के दौरान विधायक के भाई की गाड़ी पुलिसकर्मियों ने रोक ली थी। चालानी कार्रवाई की है।’ – विनय यादव, टीआई, नरवर


