म्यूल अकाउंट से 12.78 लाख की ठगी:समन्वय पोर्टल से मिली संदिग्ध खाते की जानकारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए 12.78 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से कुछ संदिग्ध खातों की जानकारी मिली थी। जांच करने पर पता चला कि जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुपेला के एक खाते में साइबर ठगी की रकम जमा की जा रही थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि 16 अक्टूबर 2024 को इस खाते में कुल 12,78,997 रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए जमा हुए थे। यह रकम अलग-अलग साइबर ठगी मामलों से जुड़ी हुई थी। वैशाली नगर का रहने वाला आरोपी पुलिस ने खाताधारक की पहचान मोहम्मद गुलाम अंसारी (36) के रूप में की है। वह वैशाली नगर, दुर्ग का रहने वाला है। जांच में पाया गया कि आरोपी ने जानबूझकर अपना बैंक खाता दूसरों को इस्तेमाल करने दिया और ठगी की रकम अपने खाते में मंगवाकर फायदा उठाया। सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *