भास्कर न्यूज | चिरमिरी संपदा महिला समिति ने कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत दिलाने 102 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। समिति की अध्यक्ष बबीता कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने मालवीय नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को कंबल बांटे। यह आयोजन एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान सबसे पहले वृद्ध महिलाओं को कंबल बांटे गए। ठंड के मौसम में जब तापमान लगातार गिर रहा है, ऐसे समय में कंबल वितरण जैसी पहल जरूरतमंदों के लिए राहत का कारण बनी। इस दौरान संपदा महिला समिति की अध्यक्ष बबीता कुमार ने कहा कि श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दुहन के मार्गदर्शन में महिला समिति सदैव समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि अपने आसपास ऐसे लोगों की सहायता करें, जो किसी न किसी रूप में अभावग्रस्त हैं। एक ओर जहां लोग ठिठुरती ठंड में रजाई और कंबल के सहारे अपने घरों में आराम से सो जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं, जो केवल एक साधारण चादर के सहारे पूरी रात ठंड से जूझते हैं। उनकी पीड़ा को समझना और यथासंभव सहायता करना ही सच्ची मानवता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में समिति की मीना सिंह चौहान, सपना, गौरी देवांगन, कविता मेश्राम, कुसुम लता, अनीता सिंह, अर्पणा बोस, अर्चना बागडे, प्रतिमा लहरे व नेहा सिंह सक्रिय रहीं।


