पाण्डवपारा | एसईसीएल पावर हाउस कटकोना में मंगलवार रात केबल चोरी की घटना सामने आई है। 8 से 10 की संख्या में आए चोरों ने पावर हाउस परिसर में घुसकर केबल काट दिया। विरोध करने पर चोरों ने वहां ड्यूटी पर मौजूद दो बिजली कर्मियों को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमकाया और उनके दो मोबाइल फोन और करीब 1800 रुपए नकद छीन लिए। केबल कटने के कारण रात करीब 10 बजे से सुबह 5 बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पावर हाउस परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू की।


