किरण जान्दू हनुमानगढ़ महिला विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त:महाराजा सूरजमल संगठन ने सौंपी जिले की जिम्मेदारी

महाराजा सूरजमल संगठन ने महिला विंग को मजबूती देने के उद्देश्य से किरण जान्दू को हनुमानगढ़ जिले की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की राजस्थान महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया ने पत्रकार कॉलोनी, सिविल लाइन्स निवासी किरण जान्दू पत्नी अनिल जान्दू को यह जिम्मेदारी सौंपी। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह मनोनयन संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. चौधरी और महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में जिला कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि किरण जान्दू की सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से हनुमानगढ़ जिले में महिला विंग को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण जान्दू ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों को पूरी निष्ठा से लागू करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *