पाकिस्तान को कश्मीर की तस्वीर भी नहीं देंगे:पुलक सागर ने कहा- हिंदू और हिंदुस्तान को गाली देने वाले की जबान खींच लेनी चाहिए

हिंदू सम्मेलन को लेकर राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने देश के गौरव पर विचार रखे। राष्ट्रसंत ने कहा कि जब तक भारत में भारत माता के सपूत हैं तब तक पाकिस्तान चिल्लाता रहे कश्मीर दे दो। कश्मीर दे दो। कश्मीर तो छोड़ो हम उसे कश्मीर की तस्वीर भी देने को तैयार नहीं है ओर वह कश्मीर मांग रहा है। सागवाड़ा नगर के ऋषभ वाटिका में शुक्रवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। राष्ट संत ने कहा हिन्दू हो तो अपने देश के प्रति गौरव पैदा करो। कश्मीर कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है। ये हमारी हाथों की लकीर है। ये हमारी तकदीर है। ये हम कैसे दे दें। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा मांगता ही रहता है। अमेरिका से कहता है तोप ओर पिस्टन दे दो। चाइना से कहता है रुपया ओर पैसा दे दो ओर भारत से कहता है कश्मीर दे दो। वह हमेशा भिखारी की तरह ही कटोरा लेकर हाथ फैलाकर भीख मांगता है, लेकिन आज तक जिसका लिखा उसका कभी वापस लौटाया नहीं। उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री इस देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री हुए थे। उन्होंने संदेश दिया मेरा देश भूखा नहीं रहे। इसलिए महीने में एक दिन उपवास करना सीखो, लेकिन किसी के सामने कटोरा लेकर हाथ फैलाना नहीं सिखाया। ये हमारे देख का स्वाभिमान रहा है। कही मांगकर नहीं खाएंगे। चाहे हम भूखे ही रह जाएं। उन्होंने महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रताप घास की रोटियां खा सकते हैं, लेकिन कभी मुगलों की गुलामी ओर अधीनता स्वीकार नहीं की। ये है हमारे देश का गौरव ओर संस्कृति। सरकार पर निशाना, कहा- भारत की भारत रहने दो उसे जातियों में मत बांटो
राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने देश में राजनीतिक व्यवस्था, सरकार ओर पार्टियों पर भी निशाना साधा। राष्ट्रसंत ने कहा आजकल एक नई पार्टी बना ली गई है और कहा जा रहा है हम हिंदू नहीं हैं। ये बताकर उन्हें हिंदुत्व से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए देश में हिंदू सम्मेलन का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने जातिगत राजनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज हिंदू के नाम पर केवल राजनीति हो रही है। आज सब पार्टियों में हिंदू हैं, लेकिन वह दिखाई नहीं देता है। हिंदू ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, गुर्जर, मीणा में बंट गया है। कोई जाती, भाषा, क्षेत्र ओर पार्टियों में बंट गया है। इसलिए हिंदू होते हुए हिंदू दिखाई नहीं देता है। उन्होंने केंद्र में मौजूद सरकार से भी कहा कि मेरे भारत को भारत रहने दो। उसे जाति, प्रांत, क्षेत्र, भाषा में मत बांटो। केवल वोट के लिए हिन्दुओं को बांटने का काम मत करो।

हिंदू राष्ट्र फिर भी गौ हत्या
राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने गौहत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र में आज भी गाय की हत्या होती है। देश में अगर हिन्दू है तो फिर बरसों से गो हत्या पर प्रतिबन्ध क्यों नहीं लग पाया। देश में गो मांस एक्सपोर्ट हो रहा है। फिर बोले हिन्दू कहा है। हिंदू देश में कोई कैसे हमारे तिरंगे को फाड़ सकता है उसे जला सकता है। कहां है हिंदू जब तिरंगा जल रहा था। भारत माता को (अपशब्द) कहकर बुलाया जा रहा था। हिंदू है तो बताइए। फिर हिन्दू से परहेज क्यों किया जा रहा है। दिनदहाड़े कन्हैया की हत्या कैसे हो जाती है। खुलेआम हमारी बहन बेटियों के साथ बलात्कार कैसे हो रहे हैं। सेवा और पैसे के नाम पर धर्मांतरण कैसे हो रहा है। इसलिए मैं हिन्दू को खड़ा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुस्तान को गाली देने वाले की जबान खींच लेनी चाहिए। तिरंगे के अपमान करने वाले को देश से निकाल देना चाहिए। वे सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए तो लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *